मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा 13 रोजगार सहायकों, 11 सचिवों एवं 12 सरपंचो को अमृत सरोवर निर्माण कार्य में कम प्रगति पर नोटिस जारी किया गया

रीवा। श्री स्वप्निल वानखडे आई.ए.एस. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये थे अमृत सरोवर का कार्य माह अक्टूबर 2022 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये थे इसके उपरान्त भी कार्य में श्रमिक नियोजन न होकर कार्य बाधित है जिस कारण निर्धारित समय में पूर्णता नही होना प्रतिवेदित होता है।

 अतः मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अमृत सरोवर कार्य में उपयंत्रियो से प्राप्त जानकारी अनुसार लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायक, सचिव एवं सरपंचो को नोटिस जारी किया गया है। 

*जो अग्रलिखित है:-*

1. श्री प्रकाश उपाध्याय ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत हिनौती जनपद पंचायत गंगेव। 
2.श्री सुनील प्रजापति सरपंच एवं श्री कपिल अवस्थी सचिव, श्री सुनील सिंह ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत फूलदेउर, श्री नागेन्द्र प्रजापति सरपंच, श्री रामसुचित सिहं सचिव एवं श्री बृजेश त्रिपाठी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत रिसदा, जनपद पंचायत त्योथर।
3.श्री प्रभुदयाल साकेत सरपंच, श्रीमती आशा कोल सचिव, श्री विकास पाण्डेय ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत नाउन कला, श्रीमती सुनीता पटेल सरपंच, श्री रमेश पटेल सचिव, श्री दीनानाथ पटेल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पटेहरा, श्री महेन्द्र सिंह सरपंच, श्री बहादुर सिंह सचिव, श्री सभानारायण यादव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत हाटा जनपद पंचायत हनुमना ।
4. श्रीमती संगीता देवी पाण्डेय सरपंच, श्री दिनेश सिंह पटेल सचिव, श्री शेषमुनी पाल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत केचुहा, श्रीमती आरती कोल सरपंच, श्री विजय विश्वकर्मा सचिव, श्री मनोज सिंह ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बौसड, श्री संतरा देवी सरपंच, श्री दमोदर साहू सचिव, श्री पवन सिंह ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत जतरी, श्री नारायण दास सरपंच, श्री जयकरण कोल सचिव ग्राम पंचायत गडेहरा जनपद पंचायत जवा। 
5 .श्री अतुलेश्वर उर्मलिया सरपंच, श्री बिहारी लाल साकेत सचिव, श्री सुनील तिवारी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत शिवराजपुर, श्रीमती जनक कुमारी सरपंच, श्री रामसुन्दर कोल सचिव, श्री अनिल पटेल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बंधवा कोठार, श्रीमती ऊषादेवी तिवारी सरपंच, श्री सुनील मिश्रा प्रभारी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कोट जनपद पंचायत नईगढी को ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में रूचि नही लिया जाना वरिष्ठ अधिकारियो एवं कार्यालयो के निर्देशो की अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करता है। जो पंचायती राज अधिनियम 1993 के तहत दण्डनीय है। कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुये समस्त का दिनांक 18.10.2022 को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष कार्य के फोटो ग्राफ्स एवं प्रतिवेदन सहित उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। प्रस्तुत प्रतिवेदन समाधान कारक नही होने की दशा में रोजगार सहायको को सेवा समाप्त की कार्यवाही, सचिवो के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही एवं सरपंचो के विरूद्ध शासन के नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। उक्त सभी कारण बताओ सूचना पत्रो की तामीली संबंधित उपयंत्रियो द्वारा की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم